सपराइज़ में थिया का परिवार भी था शामिल
तस्वीर में जिमी ने अपनी मंगेतर थिया के साथ मैचिंग क्रिसमस स्वेटर पहने और परिवार वालों से घिरे हुए देखा गया था। एक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया कि यह प्रपोजल पूरी तरह से पारिवारिक था, जिसमें उनके और थिया दोनों के परिवारों ने सपराइज़ देने में जिमी का साथ दिया। उनहोंने बताया कि थिया का परिवार इस खास मौके के लिए दक्षिण अफ्रीका से आया था।
दोनों ने एक इंटरव्यू में बताए अपने जज़्बात
प्रपोजल के बारे में बताते हुए मिस्टरबीस्ट ने कहा कि उन्होंने थिया का ध्यान भटकाने के लिए पहले एक बड़ा बॉक्स गिराया और जैसे ही सब उसे देखने लगे वैसे ही जिमी पीछे से घुटनो पर बैठ गए और थिया को प्रोपोज कर दिया। वहीं एक इंटरव्यू में थिया ने भी प्रपोजल के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके परिवार वाले दक्षिण अफ्रीका से उनके पास आए थे और सभी घर में क्रिसमस मना रहे थे, इसलिए दोनों परिवार यहां थे। उन्होंने यह भी बताया कि सब अपने क्रिसमस गिफ्ट खोल रहे थे, और जब आखिरी गिफ्ट की बात आई तो जिमी ने थिया को आँख बंद करने को कहा क्योंकि आखिरी गिफ्ट सपराइज़ था।
आखिर कौन है थिया बोयसेन..
दक्षिण अफ़्रीकी लेखक और कंटेन्ट क्रिएटर, थिया बोयसेन, केप टाउन से हैं। उन्होने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति और शैक्षणिक कार्यों से ही अपने फोलोवर्स बढ़ाए है। थिया ने स्टेलनबोश विश्वविद्यालय से साइकोलॉजी और लॉ में डिग्री हासिल की है, साथ ही एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से न्यूरोसाइकोलॉजी में मास्टर डिग्री भी है। उनके यूट्यूब चैनल, “मोर दैन ह्यूमन” पर कई मनोवैज्ञानिक विषयों पर खोज की जानकारी दी जाती है।







